पीडीएस मिटटी का तेल (केरोसीन)

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) केरोसीन आवंटित एवं रियायती उत्पाद है। इसे राज्य सरकार/ केन्द्र शासित प्रदेशों के नेटवर्क (राशन की दुकानों) के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से ग्राहकों को वितरित किया जाता है।
भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपी और एनजी) द्वारा राज्यों /केन्द्र शासित प्रदेशों को पीडीएस केरोसीन की मात्रा तिमाही निश्चित की जाती है। संबंधित राज्य सरकार/केन्द्र शासित प्रदेश द्वारा प्रति राशन कार्ड धारक को वितरित की जानेवाली केरोसिन (पीडीएस) की मात्रा निर्धारित की जाती है|
सभी एचपीसीएल आपूर्ति कार्यस्थलों से केरोसीन डीलर्स को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) करोसीन के आपूर्ति संबंधी नई जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस रियायती पेट्रोलियम उत्पाद के आपूर्तियों के सक्रिय प्रकटीकरण से पारदर्शिता आती है और नागरिकों को एचपीसीएल द्वारा दिये जानेवाली वास्तविक आपूर्तियों की जानकारी प्राप्त होती है।
पीडीएस केरोसीन डिस्पैच पोर्टल की मुख्य विशेषताएं
पीडीएस एसकेओ के डिस्पैच का विवरण लोगों तक पहुँचने के लिए एक उपयोगकर्ता के अनुकूल यह पोर्टल विकसित किया गया है।पोर्टल की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं :
- युनिवर्सल एक्सेस–पासवर्ड की जरूरत नहीं है|
- पिछले 60 दिनों का डाटा देखने के लिए उपलब्ध है।तिथि के चयन के लिए कैलेंडर का प्रयोग करें।
- चयनित जिला अंतर्गत सभी डीलरों के आपूर्ति का विवरण देखा जा सकता है|
- ड्रॉप डाउन मेनू के प्रयोग से विशिष्ट डीलर के चयन का विकल्प भी उपलब्ध है।
- रेडियो बटन के उपयोग से चालान तिथि या डीलर के नाम का चयन किया जा सकता है।
- चयन तिथि और पिछले सात दिनों का डाटा दिखाया जाएगा।
- उपलब्ध विवरण: डीलर का नाम और पता, संपर्क नंबर, आपूर्ति स्थान, चालान नंबर, तारीख और समय, तेल की मात्रा और टैंक ट्रक नंबर।
- एचपीसीएल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के केरोसीन की आपूर्ति की जानकारी देखिए।
- इंडियन ऑयल
के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के केरोसीन की आपूर्ति का विवरण देखिए।
- बी.पी.सी.एल
की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के केरोसीन की आपूर्ति का विवरण देखिए।
- गैर-पीडीएस केरोसीन के लिए दिशानिर्देश